एक सौदा करते हैं 

चलो, आज हम दोनों एक सौदा करते हैं, 
अब ना तुम करना कभी मुझे याद।
और ना ही मैं तुम्हारा इंतजार करूंगा, 
चलो आज हम दोनों ये वादा करते हैं।।

अच्छा सुनो, ले जाओ अपनी सारी यादें, 
अपनी कुछ कसमें, अपने कुछ वादें।
बस दे दो मेरे वो पल, जो सोच में बीते है, 
मेरे वक्त से हम तेरी यादें बदल लेते हैं।।

ले जाओ अपने प्यार की वो सारी निशानियां, 
मिटा दो दिल से मेरे तुम्हारी सारी कहानियां।
तू खुश है तो हम तन्हाई का जहर भी पीते है, 
तुम कहना हमसे दूर रहकर खुशी से जीते हैं।।

बोलो मेरे अश्कों की कीमत भला क्या होगी, 
तेरी खुशी की कीमत बस मेरी खुशी ही होगी।
तुम रहना खुश, बहने दे गर अश्क मेरे बहते है,
तेरे लिए ये समझौता भी चल हम कर लेते हैं।।

अच्छा सुनो, कभी हमारा वो रूठना, वो मनाना, 
कभी लड़ना तो कभी झगड़ना भी अभी बाकि है। 
इनका हिसाब तुम बोलो हम कैसे करते हैं, 
मैं तो कहूंगा हम बस एक दूजे को बस माफ करते हैं।।

गले से लगाकर तुम्हें मैं हुआ हूं बहुत खुश, 
बोलो तुम उस खुशी को कैसे ले जाओगी।
उस पल का अहसास हम आज भी करते हैं, 
तुम दो इजाजत वो अहसास हम अपने पास ही रखते हैं।।

यूं तो अभी बदलने को बहुत कुछ बाकि है, 
तेरे लिए जो जागा उन रातों का हिसाब बाकि है।
पर छोड़ों आज हम एक और भूल करते हैं, 
गले लगाकर हम एक दूसरे को अलविदा करते हैं।।

ऐसा ही एक सौदा हमने पहले भी किया था,
जब कभी दिल के बदले हमने दिल दिया था।
तेरी खुशी को हम अपने आंसुओं से बदलते हैं, 
चलो, आज हम दोनों फिर एक सौदा करते हैं।।

Comments/disqusion
4 comments