... आसान नहीं है

कहते हैं दुनियां में कोई भी काम आसान नहीं हैं,
ना रोना है आसान, हंसना भी आसान नहीं है।
बहुत मुश्किल है आंखों में आंसू लेकर मुस्कुराना, 
जहान में एक तरफा मोहब्बत भी आसान नहीं है।।

ना खोने का डर होता है ना पाने की फिकर, 
ना ही ये पता होता है कि जाना है किधर।
अजी दिल है हमारा भी, कोई सामान तो नहीं है
इस जहान में एकतरफा मोहब्बत भी आसान नहीं है।।

उसके होने का अहसास मुझे खुश करने को काफी है, 
और फिर उसके साथ न होने से मन भी कुछ खाली है।
दिल से घायल भी हूं पर नजर में कोई तीर कमान नहीं है,
इस जहान में एक तरफा मोहब्बत भी आसान नहीं है।।

मैं रूठता हूं तो वो झट से मेरे पास चली आती है, 
वो रूठती है, मैं मनाता हूं और वो मान जाती है।
उसके होने के ख्याल से ही मेरा दिल वीरान नहीं है,
इस जहान में एक तरफा मोहब्बत भी आसान नहीं है।।

कभी छुपकर देखता हूं, कभी देखकर छिप जाता हूं, 
उसकी राह में उसका ही अक्सर इंतजार करता हूं।
यकीं तो है कि उसके बिना मेरा कोई जहान नहीं है, 
इस जहान में एकतरफा मोहब्बत भी आसान नहीं है।।

वो सामने नहीं होती तो कितनी ही बात करता हूं, 
और वो हो सामने तो अल्फाज की तलाश करता हूं।
अहसासों से बने हैं मेरे शब्द, कोई बेजान नहीं है, 
इस जहान में एकतरफा मोहब्बत भी आसान नहीं है।।

गर मैं कर दूं उससे इजहार तो वो कहेगी क्या सोचेगी,
या देखकर दिल मेरा उसमें मेरी सच्ची मोहब्बत खोजेगी।
यूं अधुरी मोहब्बत को छिपा पाना काम आसान नहीं है, 
इस जहान में एकतरफा मोहब्बत भी आसान नहीं है।।

हाथों पर लिखकर उसका नाम कई बार मिटाता हूं, 
वो ना हो जाए बदनाम, इसलिए अपना इश्क छिपाता हूं।
मानो या न मानो, ये मेरी कहानी है कोई फसाना नहीं है,
इस जहान में एकतरफा मोहब्बत भी आसान नहीं है।।

यूं तो कई बार उसे अपने गले से लगाया है,
अपनी मोहब्बत के बारे में कई बार बताया है।
कहानी अधुरी है और कोई तराना नहीं है, 
इस जहान में एकतरफा मोहब्बत भी आसान नहीं है।।

आज नहीं तो कल ही सही वो मेरे साथ तो होगी, 
सिर्फ उसके आ जाने से मेरी मोहब्बत भी पूरी तो होगी।
उसे भी पता है, मुझे भी पता है अब कोई बहाना नहीं है, 
इस जहान में एकतरफा मोहब्बत भी आसान नहीं है।।

Comments/disqusion
5 comments