बेताल The Silent Killer चौथा भाग
अब तक आपने पढ़ा...
शहर में एक लड़की का कत्ल होता है। भौमिक परमार के साथ घटना स्थल पर पहुंच जाता है। दोनों कत्ल की जांच में लग जाते हैं, तभी पता चलता है कि शहर में उसी तरह से चार और कत्ल हुए हैं। शहर में एक साथ पांच कत्ल होने के बाद सनसनी फैल जाती है। कातिल इतना शातिर है कि किसी भी कत्ल के बाद कोई सुराग छोड़कर नहीं गया है, वहीं हर कत्ल में लड़की को उल्टा लटका कर चला जाता है। कत्ल के ये केस अब भौमिक के लिए एक चुनौती है। सुराग न मिलने की जद्दोजहद के बीच एक पुराने के घर के सीसीटीवी फुटेज से भौमिक को एक चेहरा मिला है, जिससे वह अपनी जांच कोआगे बढ़ा सकता है.... अब आगे......
-----------------------------
परमार उस घर के पास पहुंच जाता है और वहां जांच कर कुछ चीजों को साथ लेकर फिर से भौमिक के ऑफिस पहुंच जाता है। दूसरी और भौमिक अपने कुछ खास लोगों को एक तस्वीर देकर उसके बारे में सारी जानकारी जुटाने का काम सौंप देता है। भौमिक जानता है कि कातिल बहुत शातिर है, इस कारण वह यह काम अपने खास लोगों से ही करा रहा है क्योंकि कातिल को जरा भी अंदेशा हो गया तो फिर उसे पकड़ पाना मुश्किल हो जाएगा। भौमिक के खास लोग भी अपने काम पर लग जाते हैं।
भौमिक- वहां से कुछ खास मिला है परमार?
परमार- खास नहीं सर, बहुत खास मिला है। अगर यह सब उस कातिल से ही जुड़ा है तो हो सकता है कि शहर में अगला कत्ल न हो।
भौमिक- अगर ऐसा है परमार तो फिर हमें उसे हर हाल में रोकना है। वैसे क्या मिला है?
परमार- आप खुद ही देख लिजिए सर, पास वाले कमरे में सारा सामान रखा हुआ है।
इसके बाद परमार और भौमिक उस कमरे में जाते हैं। वहां टेबल पर कुछ सामान था, जिसमें तंत्र-मंत्र से जुड़ी सामग्री, कुछ टूटा-फोटा सामन, जिसमें डिब्बा, लकड़ी, लोहे के तार जैसे सामान थे। यह सब सामान देखकर भौमिक को समझ नहीं आता कि परमार यह सब वह क्यों लेकर आया है।
भौमिक- परमार ये सब क्या है? ये तंत्र-मंत्र का सामान तो हमारे केस से जुड़ा हो सकता है, पर ये बाकि सामान का क्या करूं?
परमार- सर यह सारा सामान एक ही जगह से मिला है। हो सकता है कातिल वहां छोड़कर गया हो?
भौमिक- परमार तुम भूल रहे हो कि कातिल कितना शातिर है, उसने घटनास्थल पर हमारे लिए कोई सबूत नहीं छोड़ा तो क्या वह घटना स्थल से कुछ दूर यह सब छोड़कर जाएगा। मैंने तुम्हें वहां भेजा था वह जो शख्स फुटेज में नजर आया था, उससे जुड़ा वहां कुछ मिलता है क्या और यह पता करने के लिए कि क्या वह वहीं कहीं आसपास रहता है।
परमार- सर वो भी मैंने पता लगाया, वहां ऐसा कोई नहीं रहता है। इस कारण वहां जो कुछ भी नजर आया, वह मैं लेकर आ गया। शायद हमारे केस से जुड़ा हो या हमें कातिल तक पहुंचा सके।
भौमिक- ठीक है। अब बस ये उम्मीद करो परमार कि यह सब उस कातिल का ही सामान हो।
परमार- पर सर उसकी पहचान कैसे करेंगे? आखिर ये है कौन?
भौमिक- कोशिश जारी है परमार। मेरी टीम इस काम पर लग गई है।
दोनों बात कर रही रहे होते हैं, इस बीच एक और कत्ल की सूचना आ जाती है। इस बार भी कातिल ने एक अकेली लड़की को अपना शिकार बनाया था। बाकि केस की तरह यहां भी लड़की का रेप करने के बाद उसकी हत्या की और फिर उसे उल्टा लटका कर चला गया था। यह शहर में अब छठवा कत्ल था। इससे भौमिक की मुश्किलें और भी बढ़ गई थी। मीडिया में पुलिस को नाकारा कहा जा रहा था और सीनियर का प्रेशर भी बढ़ गया था। दूसरी ओर कातिल के संबंध में भौमिक के पास कोइ्र्र सुराग नहीं था। उसकी समझ नहीं आ रहा था कि आखिर वह कातिल का कैसे पकड़े। यह केस एक ऐसा केस था, जिसमें इतने लंबे समय तक भौमिक को कोई सफलता हाथ नहीं लगी थी और कातिल पुलिस पर लगातार हावी नजर आ रहा था। हालांकि भौमिक ने मीडिया के सामने केस से जुड़ी लगभग हर बात को साझा कर दिया था। भौमिक और परमार ऑफिस में बैठकर बात कर रहे थे, तभी एक सिपाही आता है और भौमिक से कहता है कि उससे कोई बाबा मिलने आया है। भौमिक और परमार बाबा की बात सुनकर चौंक जाते हैं, पर वे भौमिक उसे बुला लेता है। कुछ ही देर में एक बाबा जो गले में रूद्राक्ष की माला पहने था, गेरूए रंग का एक कपड़ा लपेटा था,ं सिर में एक बड़ा सा तिलक और बड़ी दाड़ी थी। उसके चेहरे पनर एक अजीब सी चमक नजर आ रही थी।
भौमिक- जी बाबा जी बताइए मैं आपके लिए क्या कर सकता हूं?
बाबा- तुम मेरे लिए कुछ नहीं कर सकते भौमिक। मैं तुम्हारे लिए यहां कुछ करने के लिए आया हूं।
भौमिक- चलिए तो यही बता दीजिए कि आप मेरे लिए क्या कर सकते हैं?
बाबा- मैंने अखबार में पढ़ा है कि शहर में छह लड़कियों के कत्ल हुए हैं और पुलिस के पास कातिल के संबंध में कोई सुराग नहीं है।
भौमिक- जी आपने सही पढ़ा है। आप इस केस में क्या कर सकते हैं?
बाबा- उस कातिल को पकड़ने का काम तो तुम ही कर सकते हो भौमिक, पर मैं तुम्हें कुछ ऐसी जानकारी दे सकता हूं, जो शायद तुम्हारे इस केस में कुछ मदद कर सके।
भौमिक- कैसी जानकारी?
बाबा- मुझे पता चला है कि कातिल कत्ल के बाद सभी लड़कियों को उल्टा लटकाकर जाता है?
भौमिक- हां, आपने सही सुना है।
बाबा- तो अब मेरी बात को ध्यान से सुनो भौमिक। ये कोई आम व्यक्ति नहीं है। जो भी ये कत्ल कर रहा है, वो इतनी आसानी से तुम्हारे हाथ नहीं आने वाला।
भौमिक- मतलब?
बाबा- लड़कियों को कत्ल करने वाला व्यक्ति बेताल को सिद्ध करना चाहता है। बेताल को सिद्ध करने के लिए वह लड़कियों की बलि दे रहा है।
भौमिक- बाबा, ये सब क्या फालतु की बातें कर रहे हैं आप। हम यहां केस में उलझे हैं और आप यहां बेताल और बलि की कहानी सुना रहे हैं।
बाबा- भौमिक मैं जानता हूं तुम्हें मेरी बात पर यकीन नहीं होगा, पर यही सच है। इसलिए अपनी जांच को इस दिशा में लेकर जाओ, तो शायद तुम्हें तुम्हारा अपराधी मिल जाएगा।
भौमिक- तो बाबा आपके अनुसार वो लड़कियों की बलि देकर बेताल को सिद्ध करके क्या हासिल कर लेगा?
बाबा- यदि उसने बेताल को सिद्ध कर लिया तो उसके पास इतनी शक्ति होगी कि दुनियां में कोई भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। वह कभीर बूढ़ा नहीं होगा।
भौमिक- कुछ चिढ़ते हुए। ठीक है बाबा आपने जो जानकारी दी है, मैं उसके बारे में सोचूंगा, अभी आप जा सकते हैं। मैं फिलहाल कुछ जरूरी काम कर रहा हूं।
बाबा- ठीक है भौमिक, जैसी तुम्हारी मर्जी, पर इतना याद रखना अगर तुमने उसे जल्दी नहीं पकड़ा तो और भी लड़कियों को बलि बनना पड़ सकता है।
इतना कहने के बाद बाबा वहां से चला जाता है और भौमिक फिर से अपने काम में लग जाता है। काफी देर तक भौमिक और परमार अपराधियों के रिकॉर्ड को चेक करते रहते हैं, परंतु उन्हें कोई सफलता नहीं मिलती है। काफी देर हो जाने के कारण फिर दोनों अपने घर के लिए निकल पड़ते हैं। जब भौमिक अपने घर की ओर जा रहा था, तब उसकी नजर उसी बाबा पर पड़ती है, पर वह सीधे निकल जाता है। बाबा भौमिक के घर से कुछ ही दूर खड़ा था। अब भौमिक घर आकर उस बाबा के बारे में सोचने लगता है कि क्या बाबा उस पर नजर रख रहा है? बाबा उसके घर के पास क्या कर रहा था?









Best wishes..good luck
ReplyDelete👌🏻👍🏻
ReplyDelete