बेताल The Silent Killer तीसरा भाग 


ऑफिस में बैठकर भौमिक केस के बारे में सोच रहा था, तभी वहां परमार अचानक से आता है। 

परमार- सर, सर लगता है यह कातिल हमें बैठने नहीं देगा। 

भौमिक- हम बैठेंगे तो यूं भी नहीं परमार। पर तुम इस तरह यहां क्या बात है? 

परमार- सर, तीन और लड़कियां...

परमार की यह बात सुनते ही भौमिक उठकर खड़ा हो जाता है। 

भौमिक- क्या एक साथ तीन? 

परमार- नहीं सर तीन अलग-अलग जगह पर तीन लड़कियां। तीनों ही कत्ल में एक-एक दिन का अंतर है बस जानकारी आज मिली है। 

भौमिक- ओह, परमार यह केस तो बिगड़ता ही जा रहा है। लगता है है इस कातिल को जल्द से जल्द पकड़ना होगा, वरना पता नहीं और कितनी लड़कियां....

परमार- जी, सर। 

तभी भौमिक के ऑफिस के बाहर से शोर आता है और भौमिक परमार को बाहर देखने के लिए भेजता है। परमार आकर बताता है कि मीडिया के लोग है और शहर में लगातार हो रहे कत्ल को लेकर आपसे बात करना चाहते हैं। भौमिक मीडिया से बात करने के लिए बहर आता है। भौमिक के बाहर आते ही मीडिया के लोग उस पर सवालों की बौछार कर देते हैं। 

भौमिक- देखिए मैं जानता हूं कि शहर में हो रहे कत्ल को लेकर आप सभी के पास कई सवाल है। फिलहाल मैं इन कत्ल के बारे में सिर्फ इतना कह सकता हूं कि पुलिस अपना काम कर रही है और जल्द ही हम कातिल को सलाखों के पीछे लेकर आएंगे। आप लोग भी शांति बनाकर रखे और हो सके तो पुलिस का सहयोग करें और पुलिस को अपना काम करने दें। बस इससे ज्यादा मैं आपको कुछ नहीं कह सकता हूं। 

इतना कहने के बाद भौमिक फिर से अपने ऑफिस में आ जाता है। वह फिर से केस के बारे में सोचने लगता है। शहर में अब तक पांच लड़कियों की हत्या हो चुकी थी। यह भी तय हो गया था कि यह कोई सीरियल किलर ही है, जो हत्या कर रहा है। 

भौमिक- परमार कातिल बहुत चालाक है। हमारे लिए एक भी सुराग छोड़कर नहीं गया है। इसलिए हमें कुछ और सोचना होगा इसे पकड़ने के लिए। 

परमार- पर क्या सर? कैसे पकड़ेंगे कातिल को? हमें तो यह भी नहीं पता कि उसका अगला शिकार कौन होगा। 

भौमिक- पकड़ेंगे परमार, इसे भी जरूर पकड़ेंगे। 

भौमिक अभी परमार से केस को लेकर बात कर ही रहा होता है कि उसके ऑफिस में रखे फोन की घंटी बत उठती है। वह फोन उठाता है। दूसरी ओर से कमिश्नर उससे बात करता है और उससे कहता है कि उसे इस केस में जल्द से जल्द रिजल्ट चाहिए। भौमिक भी यस सर कहते हुए फोन रख देता है।


भौमिक- परमार, इस केस ने पुलिस को हिलाकर रख दिया है। मीडिया भी हमारे पीछे पड़ गई है। 

परमार- हां, सर। पर कातिल को पकड़े कैसे? उसके बारे में कोई सुराग कोई जानकारी भी तो नहीं है हमारे पास। 

भौमिक- परमार कहते हैं कि जब कोई सुराग न मिले तो एक बार फिर शुरू से शुरू करना चाहिए। चलो शिराली के घर चलते हैं, वहां से ही शुरूआत करते हैं। 

परमार- ठीक है सर, जैसा आपको ठीक लगे। 

भौमिक- परमार तुम एक काम करो मैं सभी घटना स्थल पर होकर आता हूं, तब तक तुम सभी जगह के सीसीटीवी फुटेज मंगाओं और उन्हें खंगाल डालो। हो सकता है कि सीसीटीवी से ही हमें कोई सुराग मिल जाए। अगर एक भी सुराग हमारे हाथ लग गया तो फिर कातिल को मुझसे कोई नहीं बचा पाएगा। 

परमार- ठीक है सर। मैं अभी सारे फुटेज मंगा लेता हूं। 

भौमिक- परमार सभी लड़कियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी मंगा लो और एक बार उसे भी बहुत ध्यान से देखना। मैं तब तक घटना स्थल पर एक बार फिर से देखकर आता हूं। 

इतना कहने के बाद परमार और भौमिक दोनों ही उसके ऑफिस से निकल जाते हैं। परमार जहां सभी घटना स्थल के फुटेज जुटाने में लग जाता है, वहीं भौमिक एक-एक कर सभी घटना स्थल पर जाकर एक बार फिर से सभी चीजों को बहुत ध्यान से देखता है। हालांकि उसे पांचों ही जगह पर ऐसा कुछ नहीं मिलता, जिससे कि उसे कातिल के संबंध में कोई सुराग मिल सके। वह समझ जाता है कि कातिल बहुत ही चालाक है और पुलिस के लिए किसी भी प्रकार का कोई सुराग छोड़कर नहीं गया है। उसे अब बहुत गुस्सा आ रहा था कि कातिल को आखिर पकड़े तो पकड़े कैसे? इसी सोच के साथ वह पांचवे घर को देख रहा होता है। घर के आसपास वह सीसीटीवी की लोकेशन देखता है। उसे घटना स्थल से कुछ दूर के एक पुराना सा घर दिखाई देता है, वह उसकी ओर बढ़ जाता है। उसे आश्चर्य तब होता है जब उस पुराने घर पर भी एक सीसीटीवी फुटेज लगा हुआ मिलता है। वह उसे घर की ओर बढ़ जाता है। वहां जाकर वह देखता है कि घर पूरी तरह से खाली है। वह अंदर जाता है, आवाज भी लगाता है, पर वहां कोई जवाब नहीं देता है। वह सीसीटीवी के फुटेज को तलाशने लगता है। एक कमरे में उसे एक कम्प्यूटर मिलता है और उससेक वह पिछले कुछ दिनों का फुटेज कॉपी कर लेता है। वह जैसे ही बाहर निकलता है वहां एक चौकीदार आ जाता है। चौकीदार उसे बताता है कि यह एक पुराना मकान है, जिसकी वह चौकीदारी करता है। इसके मालिक विदेश में रहते हैं। भौमिक चौकीदार से पूरी जानकारी लेकर फिर से अपने ऑफिस के लिए निकल जाता है। ऑफिस में पहुंचने पर वह परमार से बात करता है। 

भौमिक- परमार पांचों घर में होकर आ गया, पर सुराग के नाम पर एक बाल भी नहीं मिला है। 


परमार- सर मैंने भी सीसीटीवी फुटेज खंगाल लिए हैं, परंतु उसमें भी कहीं कुछ भी ऐसा नजर नहीं आया, जिस पर शक भी किया जा सके। 

भौमिक- परमार ये कैसा कातिल है, जो इतनी सफाई से काम कर रहा है। सबसे बड़ी बात वह लड़कियों को इतना तड़पाता है, फिर भी आसपास के लोगों को किसी प्रकार की कोई आवाज नहीं आती है। क्या वह कहीं और कत्ल करता है और फिर लाश को लाकर उनके घर में ही उल्टा लटका देता है। पर अगर वह लाश को लेकर आता है तो कोई तो उसे देखेगा ही, क्योंकि इतनी बड़ी लाश को लेकर आना, फिर घर के अंदर ले जाना कोई आसान काम तो नहीं है। 

परमार- जी, सर। यह तो है। पर वह जो कोई भी है, बहुत शातिर है और अपने काम को बखूबी अंजाम दे रहा है। 

भौमिक- पोस्टमार्टम रिपोर्ट्र से कुछ पता चला परमार? 

परमार- नहीं सर, लगभग सभी एक जैसी ही है। टॉर्चर, रेप, हत्या। 

भौमिक- अब क्या करें परमार? इस कातिल को कैसे पकड़े इसका तो कोई सुराग ही नहीं मिल रहा है। 

परमार- मैं भी काफी देर से यही सोच रहा था सर, पर कुछ समझ नहीं आ रहा है। 

ऑफिस में दोनों ऐसे ही केस को लेकर बात करते रहते हैं और फिर रात हो जाने के बाद दोनों अपने घर के लिए निकल जाते हैं। घर पहुंचने के बाद भी भौमिक के दिमाग में केस की ही बातें चल रही थी। तभी उसे उस पुराने घर से लिए गए फुटेज की याद आती है और वह अपने लैपटॉप में उस फुटेज को देखने लगता है। कम से कम दो से तीन बार तक वह फुटेज देखता है और फिर उसके चेहरे पर एक मुस्कान आ जाती है। अगले दिन वह अपने ऑफिस आता है, तब तक परमार भी ऑफिस आ चुका होता है। 


भौमिक- अब तुम्हें एक काम करना है परमार। 

परमार- क्या सर? 

भौमिक- पहले तुम ये फुटेज देखो। 

परमार- वह फुटेज देखता है इसमें क्या है सर? 

भौमिक- अरे, तुम्हें कुछ नजर नहीं आया? 

परमार- नहीं सर, इसमें तो कुछ भी नहीं है। 

इसके बाद भौमिक और परमार दोनों एक साथ वह फुटेज देखते हैं और फिर दोनों ही एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराते हैं। 

भौमिक- अब तुम्हें समझ आ गया होगा परमार कि तुम्हें क्या करना है? 

परमार- जी सर बिल्कुल समझ गया। मैं अभी से काम पर लग जाता हूं। 

इतना कहने के परमार वहां से चला जाता है। भौमिक भी एक बार से फुटेज देखने लगता है। भौमिक जो फुटेज देख रहा था, उसमें उन्हें एक ऐसा आदमी नजर आता है, जो कि छुपकर वहां से भागने की कोशिश कर रहा था। शायद उसे आदमी को भी उस मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के बारे में नहीं पता था। इस कारण वह जेब से कुछ चीज निकालकर घर के पास घनी झाड़ियों में फेंक देता है। परमार उसी चीज को खोजने के लिए वहां गया था। इसके साथ परमार वहां उस आदमी के पैरों निशान भी खोजेगा, जिससे उस कातिल के बारे में कुछ जानकारी पुलिस को मिल सके। 


Comments/disqusion
2 comments